वाराणसी/सेवापुरी
सेवापुरी विधानसभा के उपरवार ग्राम मे श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को नागरिकता संशोधन बिल पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद से बोलती हुयी बरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती संगीत खन्ना, ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कुछ लोग भ्रम फैला रहे है।इस कानून से यहाँ के लोगों के उपर कोई प्रभाव नही है।।नागरिकता कानून पाक मे रह.रहे अल्पसंख्यक लोगों को भारत मे नागरिकता देने के लिए है। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहाकि पाकिस्तान बंगलादेश, अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीडन के कारण वहां के हिन्दू,सिख,बौद्ध,जैन ,पारसी धर्म के लोगों का पलायन हो रहा है।इस कानून से उन्हें भारत की .नागरिकता मिल जायेगी गोष्ठी में सुभाष चंद्र पाठक विवेक मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किया मंच संचालन चन्द्र कांत पांडेय ने किया।
रिपोर्टर:-विनोद कुमार सिंह वाराणसी