तहसीलदार ने किया बूथों का निरीक्षण

Update: 2020-01-06 02:10 GMT

बिलारी। तहसीलदार प्रभा सिंह ने बूथों का निरीक्षण किया।वह विभिन्न बूथों पर पहुंची। जहां उन्होंने देखा कि कितने नए वोट बनाए गए हैं। कितने फार्म 6,7व 8 भरे गए हैं। इसके अलावा बीएलओ से उन्होंने जानकारियां भी ली।

रविवार को तहसीलदार प्रभा सिंह बिलारी के मोहल्ला बाजार स्थित जूनियर हाईस्कूल के बूथ पर पहुंची। इसके अलावा कन्या जूनियर हाईस्कूल के बूथ पर पहुंचने के बाद उन्होंने बीएलओ से जानकारी ली कि कितने 18 से 19 वर्ष तक की आयु के नए वोटों को बनाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने फार्म 7,8 के बारे में भी जानकारी ली और बीएलओ के रजिस्टरों को भी चेक किया। इसके साथ ही उन्होंने वहां आने वाले लोगों से भी पूछा कि बीएलओ किस तरह से कार्य कर रहे हैं। स्थिति सब जगह संतोषजनक पाई गई।कोई बीएलओ अनुपस्थित नहीं मिला।

रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Similar News