अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के जमूरतगंज बिल्लहर घाट मार्ग पर आज सुबह करीब आठ बजे बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए।
दुर्घटना की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होने से पलटी।