भाजपा सरकार ने खत्‍म किया माफ‍िया राज - अमित शाह

Update: 2019-02-08 08:27 GMT

महराजगंज में आयोजित भाजपा के क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प लेकर जाएं। हम 74 प्लस सीट जीतेंगे। बुआ व भतीजा के कार्यकाल में मच्छर व माफिया परेशान करते थे। जब से भाजपा की सरकार बनी है, दोनों गायब हो गए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा की चोरों का गठबंधन हो रहा है उसका जवाब जनता देगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि भाजपा के सामने कोई गठबंधन नहीं टिक पाएगा। सरकार के अनुदान से चलने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आरक्षण का लाभ अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ी जाति के लोगों को क्यों नहीं मिल रहा है यह सपा, बसपा व कांग्रेस को बताना होगा। उन्‍होंने कहा कि बसपा व कांग्रेस जाति धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है।

Similar News