अमित शाह, योगी के आने से कुछ घंटे पहले हुई अच्छे लाल यादव की हत्या

Update: 2019-02-08 06:53 GMT

जौनपुर। जिले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होने वाला है। ऐसे में पूरे जनपद में हाईअलर्ट है। बावजूद इसके हौसला बुलंद बदमाशों ने एक व्यक्ति को ताबड़तोड़ गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। लोग यह चर्चा कर रहे है जब सीएम के आगमन को लेकर एक तरफ जहां जिले की पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरूस्त है वहीं बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया जाना व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है। फिलहाल घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

बताते हैं कि बख्शा थाना क्षेत्र के लखौंवा गांव निवासी किसान अच्छे लाल यादव (48) सुबह मॉर्निंग वॉक करने घर से थोड़ी दूर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गए थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश आये और उनसे मिलकर कुछ बात करने लगे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि बदमाश कनफर्म होने के बाद उन पर ताबड़ताड़ गोली चलाने लगे जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। गोली की आवाज सुन आस—पास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक बदमाश आराम से फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए बदमाशों की तलाश करने में जुट गई है। किसान को गोली क्यों मारी गई? घटना के विषय में पुलिस तफ्तीश कर रही है।

Similar News