महन्त जयरामदास बने राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष

Update: 2019-01-03 14:26 GMT

वासुदेव यादव

अयाेध्या। विश्व प्रसिद्ध धर्म नगरी अयोध्या के रामकाेट स्थित श्रीरामाश्रम मन्दिर के उत्तराधिकारी युवा महन्त जयराम दास महाराज काे राष्ट्रीय हिन्दू युवावाहिनी की उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनके मनाेनयन पर अयाेध्या के संत-महंताें नेताओ पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।

गुरूवार काे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत छाबड़ा ने रामाश्रम पहुंचकर उन्हें नियुक्ति पत्र साैंपा। अपने मनाेनयन से श्री दास बहुत ही अभिभूत दिखे। उन्होंने कहाकि जिस पद की उन्हें जिम्मेदारी साैंपी गई है। उस पद की गरिमा वह बनाये रखेंगे और बखूबी के साथ उसका निर्वहन करते रहेंगे। राम मंदिर निर्माण हिन्दू उत्थान पट जोर देंगे। जल्द से जल्द प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेंगे। जिलाें में पार्टी का विस्तार व मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।

श्री दास ने कहा कि यह संगठन पूर्णतया अराजनैतिक है, जिसका सराेकार आध्यात्मिक व सामाजिक क्षेत्रों से है। इससे जुड़कर मैं अपने आप काे बहुत ही गाैरवान्वित महसूस कर रहा हूं। जल्द ही पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जायेगा। इस दौरान मौसमी पाठक सहित अन्य संगठन के कई प्रांतों व जिलो के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे और प्रदेश अध्यक्ष महन्त जयरामदास का जोरदार स्वागत सम्मान किये।

Similar News