कैराना की जीत 2019 का जनमत-संग्रह है, 2019 में पुरे देश से भाजपा का सूपड़ा होगा साफ: अतुल अनजान

Update: 2018-05-31 11:56 GMT
नई दिल्ली: पुरे देश में संपन्न हुए उपचुनाव के नतीजे आ गये हैं जिसमे 2019 के आम चुनावों से पहले भाजपा चारो खाने चित हो गई है। एक तरफ जहाँ विपक्षी खेमे में ख़ुशी की लहर दौड़ रही है वहीँ भाजपा खेमे में मातम पसरा हुआ है। राजनैतिक दिग्गज इस जीत के अलग अलग मायने निकाल रहे है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के फायर ब्रांड नेता अतुल कुमार अनजान इस जीत को 2019 का जनमत संग्रह करार दिया है। उन्हों ने कह दिया की देश की जनता 2019 से पहले जता दिया है की आम चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो जायेगा। उन्हों कहा की भाजपा और उनके सहयोगी दल कह रहे हैं की पिट्रोलियम पदार्थों के बढे दाम से ये पराजय हुई है, उन्होंने ने कहा की देश की जनता में अपना जनमत दे दिया है की 2019 में देश से भाजपा का सफाया होगा।

अनजान ने कहा की उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव के परिणाम ने बता दिया है की कैराना के प्रयोगशाला में भाजपा परास्त हो चुकी है। अतुल अनजान ने कहा की इस इस नतीजे यह भी साबित कर दिया है पीएम मोदी का सूरज अब अस्त हो चूका है जिसका परिणाम मोजी जी की महा रैली है। अतुल अनजान ने आह्वान किया की उत्तर प्रदेश में हो जो जनवादी गैर भजपा गठबंधन बना है उसे हर हाल में 2019 में बने रहना चाहिए।

Similar News