सीएम से मिलने पहुंचे शिवपाल-आजम, राजकिशोर की कैबिनेट में वापसी की उम्मीद

Update: 2016-09-21 15:00 GMT
लखनऊ. यूपी के बदलते राजनितिक घटनाक्रम के बीच में शिवपाल यादव और आजम खान सीएम अखिलेश यादव से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि गायत्री प्रजापति की वापसी के बाद अब शिवपाल यादव अपने सिपहसलार राजकिशोर सिंह की भी कैबिनेट में वापसी चाहते हैं। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सपा सूत्रों का कहना है कि शिवपाल ने आजम को सीएम और उनके बीच राजकिशोर सिंह को लेकर मध्यस्थता करने के लिए राजी किया है। राजकिशोर सिंह को भी 12 सितम्बर को कैबिनेट से गायत्री प्रजापति के साथ ही निकाला गया था।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: