मुलायम को पुत्र मोह छोड़कर राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए: मायावती

Update: 2016-09-15 10:19 GMT

उत्तर प्रदेश में चुनावी घड़ी में मुलायम कुंबे में जारी घमासान के बीच मुख्य विपक्षी दल बीएसपी की अध्यक्ष मायावती ने मुलायम सिंह को बिन मांगे सलाह दे डाली है.

बीएसपी कॉओर्डिनेटर्स की बैठक में मायावती ने मुलायम के घर में मचे बवाल को नाटक और दिखावा करार दिया. मायावती ने कहा कि अगर इस झगड़े में रत्ती भर भी सच्चाई है तो मुलायम को पुत्र मोह त्याग करके राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए.यूपी में मुलायम और मायावती राजनीति नदी के दो किनारे की तरह है, जहां दोनों का मिलान मुश्किल है. हर छोटे से छोटे मुद्दे पर दोनों एक दूसरे पर हमले करने से बाज़ नहीं आते, लेकिन ऐसा पहली बार है कि मायावती ने मुलायम पर इतना बड़ा हमला किया है और राजनीति से संन्यास लेने की बात कही है.

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से मुलायम परिवार का झगड़ा मीडिया में छाया हुआ. मुलायम बेटे अखिलेश और छोटे भाई शिवपाल के बीच का झगड़ा सुलझा नहीं पा रहे हैं. रामगोपाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि शनिवार को परिवार की बैठक होगी और मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे. खास बात ये है कि चाचा-भतीजे में छिड़ी जंग की तोहमत अमर सिंह पर लग रही है. रामगोपाल का कहना है कि नेताजी की सरलता का फायदा उठाकर कुछ बाहरी लोग पार्टी का नुक़सान कर रहे हैं.

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: