सीएम याेगी ने की मां सरयू की महाआरती

Update: 2018-05-13 01:16 GMT
वासुदेव यादव, अयोध्या। प्रदेश के मुखिया महन्त आदित्यनाथ योगी रामकथा पार्क में सभा काे सम्बाेधित करने के बाद सीधे पुराने सरयू पुल के पश्चिम सहस्रधारा घाट पर पहुंचे। जहां प्रदेश सरकार के तत्वाधान में नित्य संचालित सरयू आरती में भाग लिया। इस दाैरान वैदिक विद्वानों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कराया गया। मुख्यमंत्री ने पतित पावनी सरयू सलिला का अभिषेक कर पूजन किया। तत्पश्चात उन्हाेंने मां सरयू की दिव्य महाआरती उतारी। याेगी के सरयू आरती के कार्यक्रम काे देखते हुए घाट काे गेंदा के पुष्पाें द्वारा बहुत ही सुन्दर तरीके से सजाया गया था। इस दाैरान रंगमहल के महन्त रामशरण दास, कथाव्यास चन्द्रांशु, नेपाल राष्ट्र के नम्बर दाे के सुरक्षा मंत्री सराेज कुमार कुशवाहा व मंत्री उषा यादव, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा, आैद्याेगिक विकास मंत्री सतीश महाना, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता व खब्बू तिवारी, भाजपा नेता बृजबहादुर समेत अन्य माैजूद रहे।

Similar News