सपा नेता मोनू दुबे गिरफ्तार

Update: 2018-04-02 05:35 GMT

सिद्धार्थनगर : रविवार शाम समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू दुबे को सिद्धार्थनगर में  गिरफ्तार कर थाने में बैठा लिया गया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिला आगमन से पहले ये गिरफतारी एहतियातन की गई जिससे नाराज सपा कार्यकर्ता थाने में ही नारेबाजी करने लगे, लोगों ने गिरफ्तारी का विरोध किया है। लोगों ने कहा कि गरीबों किसानों की आवाज़ ऊपर तक ना पहुँच सके इसलिए ये गिरफ्तारी हुई है।

गिरफ्तार हुए सपा नेता मोनू दूबे ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को असहमत होने का अधिकार है जो लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। लेकिन यहां सबकुछ इसके विपरीत हो रहा है यदि हम गरीबो, किसानों के हक़ के लिए उनकी आवाज़ मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। तो हमें गिरफ्तार कर हमारी आवाज़ को दबाने का प्रयास प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।


Similar News