अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, हार के बाद योगी विकास की बात करने लगे

Update: 2018-03-17 08:26 GMT
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की। अखिलेश यादव ने उपचुनाव में जीत के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को लिए धन्यवाद दिया।
अखिलेश यादव ने कहा क इस जीत से सबसे बड़ा फायदा ये हुआ है कि वो (सीएम योगी) विकास की तरफ जाने लगे हैं। अब वो डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं। विकास कार्यों में रुचि लेने लगे हैं। अखिलेश ने कहा कि बीटीसी अभ्यर्थियों की पूरी प्रक्रिया होने के बावजूद उन्हें नियुकति पत्र नहीं दिया। सिर्फ इसलिए कि सपा शासन में नकी भर्तियां हुई थीं। कम से कम जो भर्तियां हो गई हैं, उन्हें तो सरकार नियुकित पत्र दे दे।
इस मौके पर यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद डॉ. नकल किशोर शाक्य भी सपा और बसपा के गठबंधन पर अखिलेश यादव को बधाई देने पहुंचे। इनके अलावा कई अन्य लोगों ने भी अखिलेश यादव को स्मृति चिह्न दिया।

Similar News