गोरखपुर व फूलपुर जीत पर इटावा में गोपाल यादव व पूजा यादव ने बांटी मिठाई

Update: 2018-03-15 13:59 GMT
इटावा। गोरखपुर एवं फूलपुर की लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं में उत्साह इस लिए था कि एक सीट मुख्यमंत्री तो दूसरी सीट उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र की थी। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान का वितरण किया। साथ में पटाखे चलाकर जश्न किया। भाजपा की हार पर बसपाइयों ने भी खुशी जाहिर की है। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष पूजा यादव जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार के चार वर्ष एवं प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेश की जनता ने भाजपा को बहुत बड़ा झटका दिया है। जनता ने सपा के पक्ष में ऐतिहासिक मतदान कर भाजपा की नीतियों को गलत साबित किया। जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि सपा ही पिछले, बेरोजगारों, किसान, मजदूरों, छात्रों के हितों में कार्य करती हैं। उन्होंने बसपा सुप्रीमो का आभार जताया। आदित्य गोविंद यादव ने भी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Similar News