डायल 100 की लड़कियां जान ना दें सरकार बदलें : अखिलेश

Update: 2018-03-10 01:29 GMT
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष से मेरे अच्छे संबंध हैं। 2019 आम चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन समय और राजनीतिक परिस्थितियां तय करेंगी। बसपा से गठबंधन आगे जारी रखने के सवाल पर बोलें कि बुआ जी को हमने हमेशा सम्मान दिया है। देश बचाने के लिए जो संभव होगा करूंगा। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सदन में मैं हंिदूू हूं, ईद नहीं मनाता कहे जाने पर चुटकी ली, कहा कि अभी चुनाव खत्म नहीं हुए हैं। कहा कि गुजरात (हालांकि उन्होंने राजस्थान बोला था) चुनाव के दौरान एक फिल्म आई थी बहुत विरोध हुआ। चुनाव खत्म होते ही विरोध खत्म। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल के लिए भी कुछ बोला था। बाद में वहां जाकर स्वच्छता अभियान चलाया। मुगल म्यूजियम के लिए कहा कि इसे जल्दी बनाएं उद्घाटन करूंगा। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ ली है। सदन में उनके द्वारा यह बोला कि मैं हंिदूू हूं, ईद नहीं मनाता जाना शोभा नहीं देता है। उन्हें संविधान पर भरोसा नहीं है। यह जनता के साथ धोखा है।भाजपा के कारण 2017 के बाद बैकवर्ड बना: मुख्यमंत्री द्वारा सपा-बसपा गठबंधन पर मुख्यमंत्री द्वारा सांप-छछूंदर कहे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि दो सीटों के उपचुनाव में गडजोड़ से ही सरकार के एक मंत्री को रामायण आद आ गया, हालांकि उन्होंने माफी मांग ली। इसलिए हमनें भी महाभारत याद नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पूर्व घर में मैं खुद को फारवर्ड समझता था। भाजपा के कारण बैकवर्ड बना, लेकिन मैं प्रोग्रेसिव बैकवर्ड हूं। टेक्नॉलाजी के साथ चला। एक्सप्रेस वे बनाया, लखनऊ शहर में मेट्रो चलती हुई दिख रही है। नदी का किनारा सुंदर हो यह प्रयास किया।
राज्यसभा के लिए सपा द्वारा जया बच्चन का नाम तय किए जाने पर अखिलेश यादव से पूछा गया कि नाम तय करने में आप की कम डिंपल (भाभी जी) की अधिक चली है। जिसपर अखिलेश यादव ने कहा आप लोग कैसे जान रहे हो, वैसे मेरा कोई झगड़ा नहीं चल रहा है। जया बच्चन को राज्यसभा के लिए वोटिंग के बाद जो सरप्लस वोट है वह बसपा उम्मीदवार डा. अंबेडकर को देने की बात कही। कहा राज्यसभा चुनाव में बसपा को पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे राज्यसभा में सपा सदस्यों की संख्या कम ही होगी। यह लोकतंत्र की व्यवस्था है।

Similar News