गोरखपुर- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि भाजपा सत्ता में होने का फायदा उठा रही है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही नहीं हो रही जबकि समाजवादी पार्टी और दूसरे दलों के नेताओं पर जान बूझकर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद सरकार जिलाधिकारी को प्रश्रय दे रही है। ऐसे में यहाँ निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं है। देश, प्रदेश में भाजपा का नियंत्रण नहीं रह गया है। यहां पूंजीवाद, सामंतवाद और पाखंडवाद बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जनता अखिलेश यादव के पांच साल के कार्यकाल को याद कर रही है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को संवाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में जनता का विश्वास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। पेट्रोल, डीजल और खाद के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। प्रदेश सरकार यूपीकोका कानून ला रही है जो आम जनता के लिए हितकर नहीं है। भाजपा राज में अपराधियों की पौबारह है। पुलिस वाले उनसे भय खाते हैं। थानों में भाजपा नेता बैठकें करते हैं। अपराधी न जेल में हैं और न ही प्रदेश छोड़कर गए हैं। वे सब भाजपा की शरण में हैं। भाजपा के पास गिनाने को अपनी एक भी योजना नही है
वहीं थरवई के कादीपुर गाव मे सपा प्रत्याशी नागेन्द्र पटेल के पक्ष मे पूवॅ मन्त्री इन्द्रजीत सरोज ने चुनावी जन सभा मे कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्र देश की सरकार के कारण नौजवानो को रोजगार नही मिल पा रहा है सपा सरकार की तमाम योजना जो गरीबो के कल्याण के लिए चर रही थी समाजवादी पेशन कन्या विधा धन आदि योजनाए भाजपा ने बन्द कर दिया है अपराध बढ गया है