त्रिपुरा:चुनाव की दहलीज पर खड़े राज्य में पेड़ से लटका मिला BJP नेता का शव
त्रिपुरा में शनिवार से लापता भाजपा के एक नेता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। राज्य में 18 फरवरी को मतदान होना है। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता मधुसूदन देव का शव अगरतला से आठ किलोमीटर दूर बरजाला इलाके में एक वृद्धाश्रम के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। भाजपा प्रवक्ता मृणाल कांति देब ने शनिवार को आरोप लगाया था कि देव रामनगर में अपने आवास से लापता हैं और रामनगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गई।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह त्रिपुरा ने आरोप लगाया कि माकपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता मधुसूदन देव हत्या की। पश्चिम त्रिपुरा जिले के एसपी अभिजीत सप्तर्षि ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि उन्होंने खुदकुशी की और कोई साजिश नहीं है। एसपी ने कहा कि शव का अंत्यपरीक्षण किया गया है लेकिन रिपोर्ट अभी उपलब्ध नहीं है।