कोल्हापूर में नदी में बस गिरने से 12 लोगों की मौत, 3 घायल

Update: 2018-01-27 02:20 GMT

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पंचगंगा नदी में एक मिनी बस गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई जबकि 3 लोग घायल है। घायल तीन लोगों को कोल्हापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी पुल पर हुआ। कोल्हापुर पुलिस अधिकारी के मुताबिक शिवाजी पुल पर ये दुर्घटना रात करीब 11.45 बजे हुई। कोंकण क्षेत्र के गणपतिपुडी गांव से पुणे की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से करीब 45 फीट नीचे नदी में गिर गई। 

घटनास्थल के पास मौजूद एक व्यक्ति ने बस के नदी में गिरने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद खोज और बचाव अभियान शुरू हुआ। 

Similar News