जेपी यादव.
जौनपुर,समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक शैलेंद्र यादव 'ललई' की बड़ी माता एवं डॉ ईश नारायण यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सुमती देवी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनका मंगलवार को दोपहर 12:30 पर स्वर्गवास हो गया था। वे 85 वर्ष की थी। पिछले लगभग 6 महीने से वे बिमार चल रही थी उनका अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर दोपहर 12 बजे किया गया। स्वर्गीय सुमती देवी को श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए हजारों लोगों का तांता लगा रहा। विशेष रूप से जिले व आसपास जनपदों के समाजवादी नेताओं कार्यकर्ता पधारे। वे स्व सुमती देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने ललई यादव, उनके छोटे भाई संजय यादव एडवोकेट, अजय,गल्लू तथा अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। सुनील सिंह समाज ने कहा कि दुनिया में मां की जगह कोई और नही ले सकता तथा मां को ईश्वर का रूप माना गया है। फिर भी जो व्यक्ति जन्म लेता है उसे जाना ही होता है और हर किसी व्यक्ति की ईश्वर द्वारा आयु निर्धारित की जाती है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में विधानसभा के लोग अधिक थे। भीड़ अधिक होने के कारण दूर दूर तक वाहनो की लाइनें लगी हुई थी जिसके कारण लोगो को अपनी गाड़ियां दूर खड़ी करके पैदल जाना पड़ा। स्व. सुमती देवी की चिता को मुखागि उनके पति डॉ.ईश नारायण यादव ने दी।
जैसे ही मंगलवार को ललई यादव की माता के स्वर्गवास होने का समाचार जौनपुर जनपद में फैला की दिनभर रातभर काफी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके शाहगंज पखनपुर निवास पर दोपह से ही पहुंचने लगे। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव,राजबहादुर यादव,रत्नसेन सिंह,सहित जनपद व प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता पहुँच कर शोक व्यक्त किया। विधानसभा के लोग काफी संख्या मे गणमान्य लोगो ने विधायक श्री यादव के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोक व्यक्त किया।