सीतापुर - भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने अपने उत्तर प्रदेश के दौरे के दूसरे पड़ाव पर प्रदेश में 51 जिलों में भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किया। वह अमेठी के बाद सीतापुर पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय के साथ शिलान्यास कार्यक्रम के बाद उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार काफी अच्छा काम कर रही है। प्रदेश में भू माफिया राज समाप्त हो गया है। इससे पहले की सरकारों ने यहां पर गरीबों का हक छीनने वाले भू माफियाओं को स्थापित कर दिया था। अब भाजपा की सरकार गरीब व किसान के हित में होने वाले हर काम को वरीयता पर कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश की व्यवस्था बिगाड़ दिया था। यहां पर विकास की गाड़ी पटरी से नीचे चली गई थी। अब हम उसको विकास की राह पर लाने के प्रयास में हैं। अमित शाह ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को नई राह दिखा दी है। केंद में आपकी ही बनाई सरकार काफी अच्छी तरीके से चल रही है। इससे पहले उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 51 जिलों में भाजपा कार्यालयों का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम सीतापुर के सरांय मलुही में आयोजित किया गया था।