लखनऊ. मथुरा के जवाहर बाग कांड में विपक्ष एक ओर से कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव को निशाना बना रहा है। ऐसे में उनके बचाव में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी उतर गए हैं। अंबिका ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।
अम्बिका चौधरी ने जवाहरबाग कांड पर बीजेपी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का नाम बिना किसी आधार के इस मामले में लाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में बीजेपी को यूपी का विकास कार्य जरा भी पच नहीं पा रहा है। केंद्र में दो वर्ष में भी कोई विकास न करने वाली पार्टी के लोग बिना किसी सुबूत के प्रदेश सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।
अम्बिका चौधरी ने कहा कि जवाहरबाग कांड पर कोई भी आरोप लगाने से पहले भारतीय जनता पार्टी को सुबूत देना होगा। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तो जेल की हवा खा चुके हैं। उनको तो ताड़ीपार किया गया था। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव पर कोई भी आरोप लगाने से पहल भाजपा या तो अपने बयान पर माफी मांगे नहीं तो आरोप के पक्ष में सुबूत दे। भाजपा के राष्ट्रीय तथा प्रदेश अध्यक्ष के बयान बेतुके हैं। भाजपा के प्रदेश तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इतिहास आपराधिक रहा है।