किरण बेदी ने छू लिए कांग्रेस विधायक के पैर

Update: 2016-05-30 12:24 GMT






समारोह के बाद निर्वाचित वी. नारायणसामी ने किरण बेदी का परितय कांग्रेस की महिला विधायक से करवाया। महिला विधायक ने सम्मान में किरण बेदी का पैर छू लिया, जिसके बाद वो भी विधायक के सम्मान में झुक गई और किरण ने भी विधायक का पैर छू लिया।

किरण ने महिला विधायक का पैर छूने के बाद उन्हें आगे से ऐसा न करने के लिए कहा। ये वाकया देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरत में पड़ गए थे।

किरण बेदी ने रविवार को पुडुचेरी के उप-राज्यपाल पद की शपथ ली थी। उन्हें केंद्र सरकार ने पुजुचेरी का उप-राज्यपाल बनाया है। किरण बीजेपी नेता हैं।


Similar News