आगरा, भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह पहले भाजपा मे ही थे, और इसी पार्टी से चुनाव लड़ कर मेयर बने थे। लेकिन बीच मे पार्टी के कुछ नेताओं से मनमुटाव के चलते उन्होने भाजपा को अलविदा कह कर समाजवादी पार्टी से आलिंगन कर लिया। लेकिन इस समय चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हे एक बार फिर अपने पुराने घर की याद सताने लगी। इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उनकी वापसी के लिए बराबर उन पर दबाव बना रहे थे, इस कारण एक बार फिर उन्होने सपा को छोड़ कर भाजपा मे चले गए। इसे उन्होने घर वापसी का नाम दिया है। उनके जाने से मेयर के रूप मे उनके करवाए गए कार्यों का लाभ भाजपा को मिलना लाजिमी है।
– प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव