रांची में कल 3 हजार घरों में एक साथ होगा गृह प्रवेश, केंद्रीय रेल मंत्री रहेंगे मौजूद

Update: 2017-10-01 09:16 GMT
राजधानी रांची में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर 3000 घरों में एक साथ गृह प्रवेश होगा। शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित समय के अंदर घर बनाने वालों को सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा । इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल स्वयं रांची आ रहे हैं। हरमू मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री लोगों का गृह प्रवेश पूजन कराएंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे ।
-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 11,000 घर स्वीकृत किए गए थे। इसमें 3000 घर का निर्माण अभी तक किया जा सका है। जिन लोगों ने घर का निर्माण किया, अब वह गृह प्रवेश कर के वहां रह सकेंगे।
-घर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से प्रत्येक लाभुकों को 225000 रुपए और शौचालय बनाने के लिए 12000 दिए गए हैं। इसके अलावा तकरीबन एक लाख रुपए लाभुकों द्वारा लगाया गया है।
-सरकार की ओर से लगातार घरों की मॉनिटरिंग कराई जा रही थी ताकि यह समय में घर का निर्माण कार्य पूरा हो सके। इसके लिए नगर निगम में स्पेशल सेल बनाया गया था। जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई सिटी मैनेजर को शामिल किया गया था।
-अभी भी तकरीबन 8000 घरों का निर्माण कार्य चल रहा है। उसे भी अगले 3 माह के अंदर पूरा किया जाना है। घरों का निर्माण पूरा होने के बाद उनका भी गृह प्रवेश कराया जाएगा।

Similar News