अमेरिकी संसद में PM का भाषण; कहा- मजबूत भारत रणनीति लिहाज से अमेरिका की जरूरत

Update: 2016-06-08 17:22 GMT
वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए परोक्ष रूप से पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा कि भारत के पड़ोस में आतंकवाद का पोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस को राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवाद का उपदेश देने वालों को स्पष्ट संदेश देना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'यूं तो इसकी (आतंकवाद की) छाया दुनिया भर में फैल रही है, लेकिन भारत के पड़ोस में यह फल-फूल रहा है।' इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि आतंकवाद को शरण, समर्थन और प्रायोजित करने वाले को अलग थलग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'अपने राजनीतिक लाभ के लिए आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों इनाम देना बंद करना उन्हें जवाबदेह बनाने का पहले कदम होगा।'

मोदी ने अपने भाषण में आतंकवाद पर करारा प्रहार किया और इशारों में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का भी जिक्र किया।

मोदी ने कहा कि आतंकवाद को अच्छे और बुरे में नहीं बांटा जा सकता है। भारत चाहता है कि आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिकी कांग्रेस दुनिया को साफ संदेश दे। मोदी ने कहा कि लश्कर-ए-तैयाब, तालिबान और इस्लामिक स्टेट जैसे खुंखार आतंकी संगठन पूरे दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है। भारत और अमेरिका को मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।

अपडेट

-लश्कर-ए-तैयबा, तालिबान और इस्लामिक स्टेट दुनिया के सबसे बड़े दुश्मन: मोदी

- आतंकवाद को अच्छे और बुरे में नहीं बांटा जा सकता है: मोदी

- 2022 तक भारत को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: मोदी

-दक्षिण एशिया में आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती: मोदी

-अफगानिस्तान में भारत-अमेरिका की भूमिका अहम: मोदी

-हिंद महासागर में भारत अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार: मोदी

-समुद्री व्यापार की सुरक्षा में दोनों देश सहयोग कर रहे हैं: मोदी

-मजबूत भारत रणनीति लिहाज से अमेरिका की जरूरत है: मोदी

- भारत का आर्थिक विकास अमेरिका के लिए बड़ा मौका: मोदी

- योग पर भारत का एकाधिकार नहीं है: मोदी

- सिरी ने हमें बताया अमेरिका में 3 करोड़ लोग योग करते हैं: मोदी

-भारत-अमेरिका के रक्षा संबंधों में बहुत मजबूती आई है: मोदी

ओबामा ने सही कहा कि हमारी दोस्ती 21वी सदी बदलेगी: मोदी

- मुंबई हमले के बाद अमेरिका का साथ हम नहीं भुला सकते: मोदी

-परमाणु समझौते से दोनों देशों के रिश्ते की नई शुरुआत: मोदी

- अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत-अमेरिका को स्वाभाविक साझेदार बताया था: मोदी

-महात्मा गांधी की अहिंसा ने मार्टिन लूथर किंग को प्रेरणा दी: मोदी

- प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में गांधी, विवेकानंद, अंबेडकर और मार्टिन लूथर किंग का जिक्र किया

-भारतीय संविधान हमारे लिए सबसे पवित्र किताब: मोदी

-हमारा संविधान बिना किसी भेदभाव के सभी को आजादी देता है: मोदी

-अमेरिका ने भारत के 125 करोड़ लोगों का सम्मान किया: मोदी

-दोनों देशों की संस्कृतियां अलग लेकिन लोकतंत्र दोनों को जोड़ता है: मोदी

-भारत एक साथ जीता है, विकास करता है, जश्न मनाता है: मोदी

-भारत-अमेरिका की साझेदारी से सुरक्षा बेहतर होगी: मोदी

- हमारे सिपाहियों ने लोकतंत्र के लिए शहादत दी: मोदी

- अमेरिका वीरों का देश है: मोदी

- अमेरिकी कांग्रेस लोकतंत्र का मंदिर है: मोदी

-अमेरिका का लोकतंत्र पूरी दुनिया के लिए मिसाल है: मोदी

- एक लोकतंत्र से दूसरे लोकतंत्र को ताकत मिलती है: मोदी

- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना गर्व की बात है।

- वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों से मिले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Similar News