Janta Ki Awaz
राजनीती

हरदोई-पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बावजूद सपाई सड़क पर उतरे।

X

ब्लाक प्रमुख चुनाव में अराजकता व धांधली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय से धक्का-मुक्की महिलाओं बीडीसी सदस्यों को कपडे खींचकर बेपर्दा करने जैसे कृत्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पुलिसिया अपहरण, कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिसिया तान्डव व पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह पुलिस बल का व्यवहार आदि को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों ने जिले भर में डाक्टर राजपाल कश्यप के नेतृत्व में हरदोई में जबरदस्त हल्ला बोल प्रदर्शन किया है।

पुलिस व प्रशासन सपाइयों को रोकने में जुटा है।

वहीं पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बावजूद शहर के तहसील पर सपा पदाधिकारी धरने पर बैठ गए।

सपा एमएलसी डाक्टर राजपाल कश्यप व अन्य पदाधिकारियो ने प्रदेश सरकार की नीतियों के हमला बोला। सपाइयों ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र की हत्या किए जाने की बात कही।नामंकन न करने देने व नामांकन पत्र फाड़ने का आरोप भी लगाया।

जिलामुख्यालय पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। सपाइयों को समझाने का प्रयास हो रहा है।

16 सूत्री ज्ञापन में रोजगार व महंगाई प्रमुख मांगः प्रदर्शन कर रहे सपा पदाधिकारियो ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी तैयार किया है। 16 सूत्री मांगों वाले ज्ञापन में बढ़ती महंगाई व रोजगार का मुद्दा भी शामिल है।

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए जाने की मांग की गई है। कोरोना काल मे किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और मृतकों के परिवारजन को मुआवजा दिया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुई धांधली की जांच कराए जाने की मांग शामिल है। सड़को पर बैरिकेडिंग, तहसील के गेट बंदः सपाइयों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की है।

तहसील के सभी गेट बंद कर दिए। सड़कों से गुजर रहे सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ा जा रहे है। पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बावजूद सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है।

Next Story
Share it