Janta Ki Awaz
राजनीती

भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है

भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है
X

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 6 अप्रैल यानी आज अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है, कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। आज देश के हर राज्य, जिले में पार्टी के लिए कई पीढ़ियों ने काम किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 41 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है।

Next Story
Share it