Janta Ki Awaz
राष्ट्रीय

लीबिया: बंधक बनाए गए सभी भारतीय रिहा और सुरक्षित

लीबिया: बंधक बनाए गए सभी भारतीय रिहा और सुरक्षित
X

पिछले महीने लीबिया में आतंकवादियों द्वारा किडनैप किए गए सात भारतीयों को छोड़ दिया है। इसकी जानकारी ट्यूनीशिया में भारतीय राजदूत पुनीत रॉय कुंदल ने दी। छोड़े गए सभी लोग उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात और बिहार के निवासी हैं।


इन भारतीयों को 14 सितंबर को लीबिया के अस्सहवेरिफ इलाके से उस वक्त अगवा कर लिया, जब वे सभी साथ में अपने वतन भारत लौटने के लिए त्रिपोली हवाई अड्डे जा रहे थे। भारत लगातार इन्हें बचाने के प्रयास कर रहा था। आज सभी सात भारतीयों को सुरक्षित रिहा कर दिया है।

Next Story
Share it