Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी मुख्यविकास अधिकारी से परेशान रामनगर खंड विकास अधिकारी ने दिया इस्तीफा

जिलाधिकारी मुख्यविकास अधिकारी से परेशान रामनगर खंड विकास अधिकारी ने दिया इस्तीफा
X

मेराज अहमद

बाराबंकी। खंड विकास अधिकारी रामनगर ने अमित त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने त्यागपत्र में उन्होंने जिला अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने इन आरोपों की जांच ग्राम विकास आयुक्त को सौंपी है। जांच आदेश में जिलाधिकारी के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी पर भी उत्पीड़न की जांच होगी।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक खंड विकास अधिकारी ने 31 जुलाई को ही अपना इस्तीफा उस समय पीडीएस संघ को भेज दिया था। जब जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने पूरे दलबल के साथ खंड विकास कार्यालय पर छापा मारा था।

शासन ने लिया संज्ञान

अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार सिंह ने ग्राम विकास आयुक्त को तत्काल प्रभाव से जांच करने का दिया आदेश आख्या प्रेषित करने को दिया निर्देश

Next Story
Share it