Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत कल्याणदास ने अखिलेश यादव को अपना आशीर्वाद प्रदान किया

अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत कल्याणदास ने अखिलेश यादव को अपना आशीर्वाद प्रदान किया
X

अयोध्या। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या के मंहत कल्याणदास महराज ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलकर उनको हनुमानगढ़ी का भोग प्रसाद,रामनामा,गदा भेंट किया औऱ जीत का आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान महंत कल्याण ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यूपी में परिवर्तन होगा। सपा की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनेगी। पूरे यूपी में सपा की लहर है। राम नगरी अयोध्या के सन्त महंत व्यापारी किसान जवान व छात्र सब अब सपा के साथ है। इसके साथ ही कई अन्य मुददों को लेकर दोनों के बीच लंबी वार्ता हुई।

वही दूसरी ओर दर्शननगर के युवा समाजसेवी हरेंद्र यादव भी रहे मौजूद। अखिलेश यादव ने अयोध्या जनपद के पांचों विधानसभा की सीटो से सम्बंधित चुनावी वार्ता कर फीडबैक लिया। हरेंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या की सब सीट पर सपा की 2012 की ही तरह जीत होगी। जनता सपा के साथ है। भाजपा के जुमला, झूठ व सांडो के आतंक से अब अयोध्या की जनता छुटकारा पाना चाहती है। श्री यादव ने हरेंद्र की पीठ थपथपाया व कहा कि चुनाव में लग लागो सब सीट पर जीत होनी चाहिए।

वही पर सपा महासचिव प्रो रामगोपाल यादव भी रहे मौजूद। उनसे भी वार्ता हुई। श्री महंत कल्याण दास ने सबको अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Next Story
Share it