Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस ने जिसे कल बनाया था प्रत्‍याशी, आज वह अखिलेश की साइकिल पर हो गए सवार

कांग्रेस ने जिसे कल बनाया था प्रत्‍याशी, आज वह अखिलेश की साइकिल पर हो गए सवार
X

रामपुर. उत्‍तर प्रदेश के चुनावी गलियारों से इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर रामपुर से आ रही है. यहां कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को जिस नेता को चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्‍मीदवार बनाया था, उन्‍हीं ने उनका भरोसा तोड़ दिया है. चमरौआ विधानसभा से कांग्रेस की ओर से घोषित उम्‍मीदवार अली यूसुफ अली (Ali Yusuf Ali) ने शुक्रवार को ही पंजा का साथ छोड़ कर अखिलेश यादव की साइकिल पर सवार हो गए. अली यूसुफ अली शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्‍वाइन कर ली है. इसे कांग्रेस के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है. बता दें कि 14 जनवरी को बड़ी संख्‍या में नेता सपा में शामिल हुए.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को 125 पार्टी प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की थी. इसमें महिलाओं और युवाओं को तवज्‍जो दी गई थी. इसी में अली यूसुफ अली का नाम भी शामिल था, लेकिन उन्‍होंने 14 जनवरी को ही सपा का दामन थाम लिया. इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस बार कांग्रेस ने लंबी प्रक्रिया के बाद उम्‍मीदवारों का चयन किया था, लेकिन ऐन वक्‍त पर उम्‍मीदवारों के पाला बदलने से पार्टी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि कांग्रेस चमरौआ सीट से किसे अपना प्रत्‍याशी बनाती है.

विधानसभा सीट प्रत्याशी

नजीबाबाद हाजी मो. सलीम अंसारी

नगीना हेनरीता राजीव सिंह

नेहटौर मीनाक्षी सिंह

मुरादाबाद ग्रामीण मो.नदीम

मुरादाबाद नगर मो. रिजवान कुरैशी

असमोली हाजी मरघूब आलम

संभल निदा अहमद

स्वार हैदर अली खान

चमरौआ यूसुफ अली यूसुफ।

बिलासपुर संजय कपूर

रामपुर काजिम अली खान

धनौरा समर पाल सिंह

अमरोहा सलीम खान

हस्तिनापुर अर्चना गौतम

किठौर बबीता गुर्जर

छपरौली यूनुस चौधरी

लोनी यामीन मलिक

मुरादनगर बिजेंद्र यादव

गाजियाबाद सुशांत गोयल

गढ़मुक्तेश्वर आभा चौधरी

नोएडा पंखुड़ी पाठक

दादरी दीपक भाटी चोटीवाला

जेवर मनोज चौधरी

बरौली गौरांग देव चौहान

अतरौली धर्मेंद्र कुमार

कोल विवेक बंसल

अलीगढ़ मोहम्मद सलमान इम्तियाज

गोर्वधन दीपक चौधरी

मथुरा प्रदीप माथुर

बलदेव विनेश कुमार संवल वाल्मीकि

एत्मादपुर शिवानी सिंह बघेल

आगरा दक्षिण अनुज शर्मा

आगरा उत्तर विनोद कुमार बंसल

आगरा देहात उपेंद्र सिंह

खैरागढ़ रामनाथ सिकरवार

फतेहाबाद होतम सिंह निषाद

बाह मनोज दीक्षित

टुंडला योगेश दिवाकर

जसराना विजय नाथ सिंह वर्मा

शिकोहाबाद शशि शर्मा

सिरसागंज प्रतिमा पाल

एटा गुंजन मिश्रा

मैनपुरी विनीता शाक्य

करहल ज्ञानवती यादव

बिसौली प्रज्ञा यशोदा

बदायूं रजनी सिंह

बहेरी संतोष भारती

मीरगंज मोहम्मद इलियास

बरेली कैंट सुप्रिया ऐरन

आंवला ओमवीर यादव

बरखेरा हरप्रीत सिंह छब्बा

पूरनपुर ईश्वर दयाल पासवान

जलालाबाद गुरमीत सिंह

तिलहर रजनीश कुमार गुप्ता

पुवायां अनुज कुमारी

ददरौली तनवीर सफदर

सहारनपुर पूरन पांडेय

मोहम्मदी रितु सिंह

सीतापुर शमीना शफीक

बांगरमऊ आरती वाजपेयी

बिसवां अभिनव भार्गव

मोहान मधु रावत

उन्नाव आशा सिंह

बख्शी का तालाब ललन कुमार

सरोजनी नगर रुद्र दमन सिंह

लखनऊ मध्य सदाफ जफर

लखनऊ कैंट दिलप्रीत सिंह

मोहनलालगंज ममता चौधरी

बछरावां सुशील पासी

तिलोई प्रदीप सिंघल

सलोन अर्जुन पासी

जगदीशपुर विजय पासी

कादीपुर निकलेश सरोज

फर्रुखाबाद लुईस खुर्शीद

औरैया सरिता दोहरे

बिल्हौर ऊषा रानी कोरी

आर्य नगर प्रमोद कुमार जायसवाल

किदवई नगर अजय कपूर

कानपुर कैंट सोहैल अख्तर अंसारी

महाराजपुर कनिष्का पांडेय

कालपी उमाकांती

उरई उर्मिला सोनकर खाबरी

महोबा सागर सिंह

मानिकपुर रंजना भारती लाल पांडेय

हुसैनगंज शिवाकांत तिवारी

रामपुर खास आराधना मिश्रा 'मोना'

बाबागंज बीना रानी

प्रतापगढ़ नीरज त्रिपाठी

मंझनपुर अरुण कुमार विद्यार्थी

फाफामऊ दुर्गेश पांडेय

इलाहाबाद उत्तर अनुग्रह नारायण सिंह

इलाहाबाद दक्षिण अल्पना निषाद

बारा मंजू संत

राम नगर ज्ञानेश शुक्ला

जैदपुर तनुज पूनिया

दरियाबाद चित्रा वर्मा

हैदरगढ़ निर्मला चौधरी

उतरौला धीरेंद्र प्रताप सिंह

गोंडा रमा कश्यप

डुमरियागंज कांती पांडेय

हरैया लाबोनी सिंह

रुदौली बसंत चौधरी

फरेंदा वीरेंद्र चौधरी

महाराजगंज आलोक प्रसाद

पनियारा शारदेंदु कुमार पांडेय

खजनी रजनी देवी

पडरौना मनीष जायसवाल

तमकुही राज अजय कुमार लल्लू

रुद्रपुर अखिलेश प्रताप सिंह

रामपुर कारखाना सेहला अंसारी

भाटपर रानी केशव चंद यादव

बरहज रामजी गिरी

सगड़ी राणा खातून

आजमगढ़ प्रवीण कुमार सिंह

निजामाबाद अनिल कुमार यादव

मेहनगर निर्मला भारती

मधुबन अमरेश चंद्र पांडेय

मोहम्मदाबाद गोहना बनवारी लाल

जखनियां सुनील राम

गाजीपुर लौटनराम निषाद

सकलडीहा देवेंद्र प्रताप सिंह

पिंडरा अजय राय

रोहनियां राजेश्वर पटेल

छानबे भगवती प्रसाद चौधरी

ओबरा रामराज गोंड

Next Story
Share it