Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > कानपुर: बसपा ने नगर अध्यक्ष राम नारायण निषाद को हटाया, सतीश मिश्रा के समधी को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
कानपुर: बसपा ने नगर अध्यक्ष राम नारायण निषाद को हटाया, सतीश मिश्रा के समधी को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
BY Anonymous25 Nov 2021 2:07 PM GMT

X
Anonymous25 Nov 2021 2:07 PM GMT
कानपुर 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को संगठनात्मक तरीके से मजबूत करने के लिए बसपा ने जिला और नगर इकाई में फेरबदल किया है। अभी तक नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देख रहे राम नारायण निषाद को उनके पद से हटा दिया गया है।
उनकी जगह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा के समधी देवी तिवारी को नगर अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है। देवी तिवारी गोविंद नगर के विधानसभा के उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी भी रहे हैं।
जबकि नगर अध्यक्ष पद से हटाए गए राम नारायण निषाद वर्तमान में कानपुर सेक्टर प्रभारी भीमराव अंबेडकर गुट के माने जाते हैं। इसके अलावा एक जिला उपाध्यक्ष और नगर इकाई की पूरी कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया है।
Next Story