Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

जनपद के सांसद ड्रा महेंद्रनाथ पांडेय ने इन स्थानों पर किया आक्सीजन प्लांट का शुभारम्भ...

जनपद के सांसद ड्रा महेंद्रनाथ पांडेय ने इन स्थानों पर किया आक्सीजन प्लांट का शुभारम्भ...
X


चंदौली जनपद के सांसद/मंत्री,भारी उद्योग, भारत सरकार डॉ0 महेन्द्रनाथ पांडेय का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंत्री द्वारा आज संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया, तथा पं0 कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय चन्दौली में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ तथा नवीन कृषि मंडी, चन्दौली में आयोजित बृहद आशा सम्मेलन को संबोधित एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओ को सम्मानित किया गया।

मंत्री जी द्वारा सर्वप्रथम संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में स्थापित आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया। 600 LMP क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट ऑक्सफैम इंडिया कंपनी एवं ग्राम्या संस्थान द्वारा प्रदत्त किया गया है। इसके साथ ही यहां एक अदद 200 केवी जनरेटर भी संस्था के सहयोग से स्थापित है। इस ऑक्सीजन प्लांट की लागत लगभग डेढ़ करोड़ है तथा इसके द्वारा 100 बेडों का ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाएगा। मंत्री ने इसके लिए सामाजिक संस्थाओं को साधुवाद देते हुए कहा कि चंदौली आकांक्षी जनपद है। इसके विकास में सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़कर आगे आएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार दोनों साथ मिलकर गरीबों के बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा बड़ी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवास बनवाया गया है। साथ ही स्वच्छ शौचालय, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आदि लोक कल्याणकारी योजनाओं का वृहद स्तर पर लाभ दिया गया है।

इस दौरान चकिया विधायक शारदा प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी बी पी द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

तदुपरांत मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में सीएसआर के तहत कैप जैमनी इंडिया के सहयोग से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया। यह प्लांट 300 LPM क्षमता का 100 बेड़ो को ऑक्सीजन सपोर्ट देगा। शुभारंभ के दौरान माननीय मंत्री जी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान कठिन समय में तमाम स्वयं सेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन आगे आए और अनेक प्रकार से बढ़-चढ़कर सहयोग दिये। ऐसे ही कैप जर्मनी इंडिया के द्वारा आगे आकर जिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट के स्थापना साकार हुई है। इसके लिए उन्होंने कैप जर्मनी इंडिया को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीबों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण में पूरी दुनिया में भारत पहले स्थान पर पहुंच गया है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा भी वृहद स्तर पर कोविड टीकाकरण कराते हुए देश में अव्वल नंबर पर है।

इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी पी द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Story
Share it