Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

वृहद आशा सम्मेलन में स्थानीय सांसद ने आशा बहुओं को किया सम्मानित ...

वृहद आशा सम्मेलन में स्थानीय सांसद ने आशा बहुओं को किया सम्मानित ...
X


चंदौली : जनपद के सांसद/मंत्री,भारी उद्योग, भारत सरकार डॉ0 महेन्द्रनाथ पांडेय का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम आज जनपद में सम्पन्न हुआ। इस दौरान वे नवीन कृषि मंडी में आयोजित बृहद आशा सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहूओ को सम्मानित किया गया।

आशा कार्यकत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ग्रामीण जनता एवं प्रशासन के बीच में आशा बहुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। गरीबों की मदद में आशाएं देवदूत की भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कुल 64 योजनाओं के संचालन में आशाओं की प्रमुख भूमिका रहती है। उन्होंने आशा बहुएं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार आप की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने का कार्य कर रही है। कहा कि आशा बहुएं गरीब तबके की सेवा कर पुण्य का कार्य कर रही हैं। कहा कि बच्चों/माताओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं अन्य संबंधित कार्यक्रमों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। कार्यक्रम के अंत में मंत्री द्वारा इस अवसर पर प्रत्येक ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 09 आशा बहुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सकलडीहा ब्लाक से नीलम देवी, धानापुर विकासखंड से बेबी देवी, चहनियां विकास खंड से नीलम तिवारी, नियमताबाद ब्लॉक से अर्चना वर्मा, शहाबगंज ब्लॉक से दर्मावती, चकिया विकासखंड से कुसुमलता, नौगढ़ विकासखंड से सविरा को उत्कृष्ट कार्य हेतु माननीय मंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का कार्य जमीनी स्तर पर आशाओं द्वारा ही किया जाता है।उन्होंने कहा कि आशा बहूओं ने कोरोना काल में बेहद अहम भूमिका का निर्वहन किया है। विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल में आशा बहुओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्त्रिया उपस्थित रहीं।

Next Story
Share it