Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

विसर्जन स्थल पर साफ सफाई व्यवस्था के दिया निर्देश

विसर्जन स्थल पर साफ सफाई व्यवस्था के दिया निर्देश
X

के0के0 सक्सेना/जीशान अहमद

बहराइच। माँ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल झींगहा घाट पर सफाई व मार्ग दुरुस्तीकरण प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रेहान ख़ाँ के साथ ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी

ने घाट पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रेहान खाँ एवं ईओ विसर्जन स्थल का निरीक्षण करने झिंगहाघाट पहुंचे। विसर्जन स्थल पर घास व झाड़-झंखार को काटकर सफाई कराने तथा रोडर के माध्यम से समतलीकरण कराने का निर्देश सफाई निरीक्षक को दिया।

बांस बल्ली के माध्यम से वृहद लाइट लगवाने तथा जनरेटर द्वारा प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विसर्जन स्थल पर टेंट लगाने तथा कुर्सी रखवाए जाने की जिम्मेदारी सिविल जेई को दिया गया।श्री माँ दुर्गा हिंदू पूजन महासमिति के साथ ताल मेल के साथ अध्यक्ष प्रतिनिधि ने साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। मूर्ति विसर्जन स्थल की साफ सफाई निरीक्षण मे अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी सफाई निरीक्षण अवनीश दुबे व सुरेश कुमार मिश्रा ,फईम प्रमोद श्रीवास्तव ,के के सक्सेना,इकबाल

तथा श्री माँ दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Story
Share it