Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है उस झूठ को जनता तक हमें पहुंचाना है : किरनमय नंदा

भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है उस झूठ को जनता तक हमें पहुंचाना है : किरनमय नंदा
X

रायबरेली:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा व समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की। पार्टी के जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद ,विधायक,पूर्व विधायक, महासचिव, उपाध्यक्ष व समस्त प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व महासचिव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की।साथ ही जीत सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गूढ़ मन्त्र दिए।

कहा कि सत्ताधारी पार्टी को पटखनी देना बहुत आसान है बस इन लोगों के झूठ को जनता तक हमें पहुंचाना है और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्य को जन-जन को याद दिलाना है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है जो बस कुछ ही दिन की मेहमान है। लोगों में इनके झूठ से आक्रोश है। जिसका जवाब सत्ता परिवर्तन कर देने का मन जनता ने बना लिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकताओं को निर्देश दिए कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं जिससे हमारी पहुँच पूरे परिवार तक हो। हमें झूठासुर से लड़ना है तो मजबूती से अनेकता में एकता बनाकर लड़ना होगा। हमें तोड़ की नही जोड़ के लिए संघर्ष करना है। पूर्व राष्ट्रीय युवजन सभा के अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चार साल में 42 साधु-महात्माओं की हत्या हो चुकी है,क्या यही रामराज है। साधु सन्यासी की सरकार में जब साधु सन्यासी सुरक्षित नही हैं, तो आम जनता की बात ही दूर। उन्होंने पार्टी में मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर लड़ने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव , महासचिव अरशद खान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकता उपस्थित रहे।


Next Story
Share it