Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल यादव को पार्टी का प्रमुख महासचिव मनोनीत किया

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल यादव को पार्टी का प्रमुख महासचिव मनोनीत किया
X

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल यादव को पार्टी का प्रमुख महासचिव मनोनीत किया, पूर्व राज्य सभा सदस्य वीरपाल सिंह यादव का समाजवादी पार्टी में अच्छा रसूख रहा था। चार अक्टूबर 1992 को पार्टी के गठन के बाद से ही वह करीब 26 वर्ष जिलाध्यक्ष बने रहे हैं। वर्ष 2002 में सन्हा विधानसभा सीट (अब बिथरीचैनपुर) से उन्होंने चुनाव लड़ा। करीब एक हजार वोटों से हार हुई। वर्ष 2017 के चुनाव में 76, 886 वोट मिले। चुनाव हार गए, इसके बाद सपा टूटी तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में चले गए। मौजूदा समय में प्रदेश महासचिव हैं।

बरेली में नेताओं ने बधाई दी जिसमे अशोक यादव ठाकुर संतोष सिंह , मुनेंद्र यादव, अजय यादव मो. नफीस कृष्णा शर्मा दिनेश मौया प्रेम पाण्डे राजीव गुर्जर रमेश सक्सेना प्रदीप सागर अगम सागर

Next Story
Share it