Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

चुनावी जमीन तैयार करने निकले अखिलेश यादव, उन्नाव सीमा में प्रवेश करते ही जोरदार स्वागत हुआ

चुनावी जमीन तैयार करने निकले अखिलेश यादव, उन्नाव सीमा में प्रवेश करते ही जोरदार स्वागत हुआ
X

उन्नाव, -समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को उन्नाव पहुंचे। वे यहां सरोसी के मनोहर लाल इंटर कालेज में स्थापित की गई पूर्व पशुधन मंत्री स्व. मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। आयोजकों को कार्यक्रम में 50 लोगों को ही शामिल करने का आदेश प्रशासन ने दिया था। आयोजकों ने भी सपा कार्यकर्ताओं से कम से कम संख्या में पहुंचने को कहा था। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत करने की तैयारी की है।

2012 के विधानसभा चुनाव में जबरदस्त सफलता हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी ने 2011 में चुनाव प्रचार की शुरुआत क्रांति रथ यात्रा के साथ उन्नाव से तीन दिवसीय कार्यक्रम से की थी। उसी तरह बुधवार को एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का उन्नाव आगमन वाहनों के काफिले से हुआ है। इस बार भी पूर्व मुख्यमंत्री उन्नाव जिले की सीमा में अपने उसी रथ पर सवार होकर आए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश का उन्नाव सीमा में प्रवेश करते ही जोरदार स्वागत किया। इस यात्रा को लोग 2022 चुनावी आगाज के रूप में मान रहे हैं। यहां सरोसी स्थित विद्यालय में वो पूर्व मंत्री स्व. मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक राम कुमार, डॉ. अनुभव कुमार हैं, जो निषाद समाज में एक बड़ा नाम है।


Next Story
Share it