Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आप नेता रत्नेश ने संजय सिंह पर लगाया गम्भीर आरोप

आप नेता रत्नेश ने संजय सिंह पर लगाया गम्भीर आरोप
X

अयोध्या। आप के प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सांसद संजय सिंह है झूठे और राम विरोधी। अयोध्या में जमीन खरीदने के मामले में मंदिर ट्रस्ट को कर रहे है बदनाम। उक्त आरोप राम नगरी में आप यूथ विंग के प्रवक्ता रत्नेश मिश्र ने किया।

श्री मिश्र ने कहा कि ट्रस्ट को बदनाम करने को लेकर हमारी पार्टी कर रही बदनाम। इसके अलावा आप नेता रत्नेश मिश्रा ने किए कई खुलासे किये। आप नेता ने कहा कि गोण्डा जनपद के निवासी होने के नाते मुझे दिल्ली से भेजकर अयोध्या में संतों को बीजेपी और ट्रस्ट के विरुद्ध तैयार करने को बोला गया। अयोध्या पहुंचकर मुझे लगा संजय सिंह कर रहे है महा पाप। ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीदने संबंधी हर एक पहलुओं पर ध्यान देकर हर एक से चर्चा की। ट्रस्ट के कामों में राजनीति चमकाने को लेकर संजय सिंह का ओछा बयान हिन्दू आस्था पर प्रहार है। मेरे खुद के पिता रमेशचंद्र मिश्र का निधन कारसेवा के दौरान हुआ था। शायद मुझसे अधिक आम आदमी पार्टी में किसी ने भी राम मंदिर के लिए कुर्बानी दी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय सिंह आप पार्टी का फंड खाते है। संगठन का पैसा चुराकर सुल्तानपुर में आलीशान मकान बनवाया। फंड खाने वाले नेता राम मंदिर पर सवाल उठाते है। राम मंदिर पे सवाल उठाने से आहत हूँ। माननीय मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का सच्चाई सिपाही हूँ और सदैव रहूंगा। संजय सिंह ने आंदोलन से जुड़ी पार्टी को भ्रष्टाचारी बना दिया। ऐसे चाटुकार राज्यसभा सांसद को पार्टी से निकलवाने की अपने नेता केजरीवाल जी मांग करुगा वरना आप से न जाने कितने लोग हो जाएंगे बागी। बता दे कि ट्रस्ट पर लगे आरोपों से मायूस होकर कर आप नेता ने की प्रेस वार्ता। आम आदमी पार्टी यूथ बिग्रेड के प्रदेश प्रवक्ता है रत्नेश मिश्रा।

Next Story
Share it