Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

चंदौली : महडौरा प्रधानपति की हत्याकांड का मुख्य साजिश कर्ता और नामजद दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार...

चंदौली : महडौरा प्रधानपति की हत्याकांड का मुख्य साजिश कर्ता और नामजद दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार...
X


जनपद चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के महड़ौरा गांव निवासी प्रधानपति नित्यानंद उर्फ पंकज कुमार सिंह हत्याकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य साजिश कर्ता और पूर्व प्रधान मनोज यादव के भाई संतोष यादव को बलुआ पुलिस ने गुरुवार की सुबह तिरगांवा बैरियर के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। विदित हो कि इस हत्याकांड की पूरी साजिश संतोष ने ही रची थी। दो शूटरों समेत बाइक से संतोष घटनास्थल पर गया था। उक्त चर्चित मामले में पंकज सिंह के भाई अखिलानंद ने गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात शूटरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिसमें से दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विदित हो कि एक जून की सुबह प्रधानपति नित्यानंद उर्फ पंकज सिंह की हत्या कर दी गई थी। पंकज पूर्व प्रधान मनोज यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी थे और जेल से अभी कुछ दिन ही बाहर निकले थे। और पंचायत चुनाव के दौरान महिला सीट से अपनी पत्नी को बतौर प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया था और जीत हासिल की थी। वहीं मृतक पूर्व प्रधान की पत्नी ममता भी चुनाव में प्रधान पद का चुनाव लडी थीं लेकिन हार गई थीं। लोगों की माने तो चुनाव में हार और पूर्व प्रधान मनोज कि मौत से तिलमिलाए लोगों ने प्रधानपति पंकज की हत्या की साजिश रची थी। जिसको उन्होंने साजिश के तहत एक जून को अंजाम दिया और फरार हो गए। मृतक पंकज के भाई अखिलेनांद ने संतोष यादव, धर्मेन्द्र यादव, परमेश्वर यादव एवं राज नारायण यादव के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था। जिसमें धर्मेन्द्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। इसके बाद गुरुवार की सुबह मुख्य साजिश कर्ता संतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट : चंदौली ब्यूरो

Next Story
Share it