Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू दर्शन सिंह यादव के नतबहू ने प्रधान पद के लिए किया नामांकन

पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू दर्शन सिंह यादव के नतबहू ने प्रधान पद के लिए किया नामांकन
X

पूर्व में प्रधान रह चुकी है सपना यादव

(सुघर सिंह सैफई )

इटावा। केंद्रीय समाज सेवा समिति के जरिए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ डगर डगर नगर नगर अलख जगाने वाले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथी एवं राज्यसभा के सांसद रहे स्वर्गीय बाबू दर्शन सिंह यादव एवं करहल से समाजवादी पार्टी के विधायक सोबरन सिंह यादव के नाती नितुल प्रताप यादव की पत्नी श्रीमती सपना यादव ने ग्राम पंचायत हेवरा से प्रधान पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया। मालूम हो कि सपना एक बार पूर्व मैं भी हैवरा की प्रधान रहे चुकी हैं। स्वर्गीय दर्शन सिंह यादव के बड़े भाई स्वर्गीय हरगोविंद सिंह यादव लगभग 45 साल तक हैवरा के निर्विरोध प्रधान रहे हैं

उनके खिलाफ कोई अपना पर्चा दाखिल नहीं करता था। दयालु के नाम से मशहूर स्वर्गीय हरगोविंद यादव हमेशा समाज के दबे कुचले एवं पिछड़ों के मददगार रहते थे इसीलिए सुबह से शाम तक उनके आसपास सैकड़ों जरूरतमंद रहते थे। हर जरूरत पूरी करते थे आज उनके नाती की पत्नी ने एक बार फिर घूंघट की आड़ से बाहर निकल कर प्रधानी करने की ठानी है और वे चुनाव मैदान में उतर गई है।

Next Story
Share it