Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

चंदौली : जनपद में समाजवादी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े धूमधाम मनाई गई

चंदौली : जनपद में समाजवादी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े धूमधाम मनाई गई
X


रिपोर्ट : ओ पी श्रीवास्तव

जनपद चंदौली के मुगलसराय समाजवादी पार्टी कार्यालय व सदर पार्टी कार्यालय पर रविवार को स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा धूमधाम से मनाई गई। सदर पार्टी कार्यालय पर स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 97 वीं जयंती पर उनके तैलीय चित्र पर एडवोकेट अजयकुमार मौर्या सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाई।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी जन नायक की भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री आज भी लोगों के दिलो पर राज करते हैं।

वहीं मुगलसराय पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि बिहार प्रान्त के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर कि देश की राजनीति में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। इन्होंने समाज के हित मे तमाम ऐसे कदम उठाए जो ऐतिहासिक रहा। पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा नेता बाबूलाल यादव ने कहा कि इन्होंने गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद हमेशा ऊंची राजनीति की। गरीबों, दबे कुचले लोगों की मदद को सदैव आगे रहे। आज हमें इनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है।





Next Story
Share it