Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

लापता मासूम सागर का शव कुए से बरामद

लापता मासूम सागर का शव कुए से बरामद
X


संवाददाता:-महेश पाण्डेय

वाराणसी/पिंडरा।

सिंधोरा थाना क्षेत्र के बरवां गांव से लापता मासूम सागर 7 वर्ष का शव शनिवार को सुबह कुए बरामद हुआ।इसकी जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार बरवां गांव निवासी विजय कुमार का 7 वर्षीय पुत्र सागर शुक्रवार को बच्चो के साथ खेलने के लिए घर से दोपहर में निकला था।भीषण शीत लहर में शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने सागर की खोज शुरू की। लेकिन देर रात तक कोई सुराग नही लगा। परिजन थक हारकर रात्रि में सिंधोरा थाना में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस भी सक्रिय हुई लेकिन कोई जानकारी नही हुई। शनिवार को तड़के परिजनों ने गांव के सिवान में जिधर सागर खेलने के लिए गया था।आशंका में वहां स्थित एक कुआ में कटिया डालकर देखा तो सागर का शव कटिया के सहारे बाहर आया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया।घटना स्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोग जमा हो गए। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।परिजनों ने किसी तरह की रंजिस से इनकार किया है।लोगो ने बताया कि कुआ गांव के सिवान होने साथ जमीन लेबल में था।वापस आते समय गिर गया होगा।

Next Story
Share it