नई ऊर्जा और उत्साह का उत्सव है मकर संक्रांति पर्व

मुरादाबाद बिलारी। तहसील के गांव बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति इंटर कॉलेज में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सौजन्य से मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व हिंदुओं का प्रमुख पर्व है और संपूर्ण भारत में विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। इस अवसर पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ ।यज्ञ के बाद पंचामृत (खिचड़ी) के प्रसाद का वितरण व छात्रों को भोज कराया गया।
गुरुवार को आयोजित मकर संक्रांति पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य आदि शक्ति मां गायत्री शक्ति स्वरूपा माता भगवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। देश, क्षेत्र व समाज की खुशहाली के लिए गायत्री यज्ञ में विशेष आहुतियां समर्पित की। इस दौरान गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता व प्रधानाचार्य आचार्य विजयपाल सिंह राघव ने मकर संक्रांति पर्व के विषय में बताया कि प्रयाग में गंगा यमुना सरस्वती के संगम पर एक माह तक लगने वाले इस मेले को माघ मेले के नाम से जाना जाता है। यह हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। इस दिन उड़द, चावल ,तेल, गो ,वस्त्र आदि दान करने का बहुत महत्व है। मकर संक्रांति के पर्व पर नई फसल के आने तथा शीत ऋतु की विदाई का संकेत देने वाला यह तोहार नई ऊर्जा और उत्साह का उत्सव बन जाता है और प्रकृति भी पेड़, पौधों पर विभिन्न रंग के फूल पुराने पत्तों की जगह नई कोपले लेकर उत्सव मनाती है। इस उत्साह और ऊर्जा से ही हमारे जीवन में हर दिन हर क्षण नव विचार का संचार होता है ।आतंकी गतिविधियों, प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए यज्ञ भगवान को श्रद्धालुओं ने विशेष आहुतियां समर्पित की। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधक प्रेमपाल सिंह, मुनेश पाल सिंह ,शंकरलाल, आदित्य राघव,दीपक सिंह, नैतिक राघव, प्रशांत सिंह ,वीरेश कुमार, अंशु गोस्वामी, चमन कश्यप गुरमीत, कुमारी सजल राघव, निशा कुमारी, प्रीति कुमारी, रजनी कुमारी, रोशनी कुमारी, कुमारी वंदना, कुमारी ज्योतिषना, खुशबू गोस्वामी, काजल गोस्वामी, सीता कश्यप, कुमारी आकांक्षा सहित अनेकों ने भाग लिया
रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद