Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

गरीब जनकल्याण सेवा न्यास ने असहाय जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

गरीब जनकल्याण सेवा न्यास ने असहाय जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
X


वासुदेव यादव

अयोध्या। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रोकड़िया हनुमान मंदिर के महंत व गरीब जनकल्याण सेवा न्यास के अध्यक्ष ओम प्रकाश दास 'वैद्य बाबा' की ओर से गरीबो को गर्म खिचड़ी प्रसाद व 1001 कंबलों का वितरण किया गया।

महन्त ओम प्रकाशदास महराज ने बताया कि बॉम्बे के स्व. पप्पू सेठ के सुपुत्र देवेश वत्ता व मनीष वत्ता व अन्य भक्त शिष्यो के सहयोग से गत 12 वर्षों से गरीबो में खिचड़ी व कम्बलों का वितरण होता है। मेरे शरीर मे जब तक जॉन रहेगा मैं गरीबो के उत्थान हेतु परमार्थ सेवा करता रहूंगा। मानव जन्म बड़े अच्छे कर्मों से मिलता है। अतः सब अपने आसपास गरीबो की मदद करें। इससे देश व समाज का उत्थान व विकास होगा। हमारी संस्था मानव व जीव जंतुओं के विकास हेतु सतत कार्यरत है। अयोध्या में भीषण ठंठ में आग का आलाव, कम्बल वितरण व गरीब जन की सेवा सदैव जारी है। अयोध्या सरयू तट पर अनवरत आलाव भी जलवाया जा रहा है। खिचड़ी के अवसर पर 1001 कम्बलों का वितरण किया गया।

इस दौरान हेमन्त पांडेय, नन्दलाल यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, शशिकांत उपाध्याय, लालजी तिवारी,अनुपम तिवारी,राजकुमार,, जानकीदास, प्रदीप पाण्डेय व संदीप आदि मौजूद रहे।

Next Story
Share it