जनक नंदिनी क्लब ने मकर संक्रांति पर किया गया खिचड़ी वितरण

मुरादाबाद बिलारी। नगर के बस स्टैंड के निकट स्थित लक्ष्मी एग्रीकल्चर स्टोर पर जनक नंदिनी क्लब की पदाधिकारियों ने मकर सक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक राहगीरों को खिचड़ी व रेवड़ी आदि खिलाई गई।
गुरुवार को फेस्टिवल ऑफ काइट्स पावन पर्व मकर सक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनक नंदिनी क्लब की अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेत्री निशा त्यागी ने अपनी सभी महिला साथियों के साथ गुजर रहे सभी राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद खिलाया और इस दौरान रेवड़ी का वितरण किया। उन्होंने कहा मकर सक्रांति पर्व एकता और रिश्तों की डोर मजबूत बनाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी को बुराई को भूलकर अच्छाई को अपनाना चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से शिप्रा शर्मा, नीलम शर्मा, रानी शर्मा, प्रीति चौधरी, अंजू चौधरी, लक्ष्मी टंडन, साक्षी त्यागी, सिद्धि शर्मा, कुश शर्मा आदि मौजूद रहे।........ रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद