Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

चंदौली : बलुआ थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, मकर सक्रांति पर्व के मद्देनजर दिया निर्देश

चंदौली : बलुआ थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, मकर सक्रांति पर्व के मद्देनजर दिया निर्देश
X


रिपोर्ट : ओ पी श्रीवास्तव

जनपद चंदौली के बलुआ थाने का एसपी अमित कुमार ने बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, आरक्षी बैरक सहित महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहनता से पड़ताल कर परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। वहीं मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर पश्चिमी वाहिनी गंगा तट बलुआ के घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, गोताखोरों व नाविकों की व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान एसपी द्वारा घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिया।

ततपश्चात एसपी अमित कुमार ने, सीओ सकलडीहा भवनेश चिकारा,बलुआ थाना प्रभारी एवं मयफोर्स सहित चहनियां बाजार में पैदल गस्त कर राहगीरों व व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बाबत जानकारी ली और उचित समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु जारी निर्देशों का पालन करने हेतु जागरूक किया।

Next Story
Share it