Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने दी पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि

X

एटा

छह बार के सांसद रहे डा.महादीपक सिंह शाक्य के शान्ति पाठ में सम्मिलित होने आए प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सांसद को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। उपमुख्यमंत्री का हैलीकाॅप्टर डीएवी इण्टर कालेज के क्रीडा स्थल पर उतरा। सुरक्षा को लेकर हैलीपैड से लेकर श्रद्वांजलि सभा तक भारी मात्रा में पुलिस की तैनाती की गई थी।

जनपद एटा से भाजपा के कद्दावर नेता रहे डा. महादीपक सिंह शाक्य उस समय जनसंघ से सांसद बने जब देश में कांग्रेस का बोलबाला हुआ करता था। विपक्षी पार्टियों द्वारा जब अटल बिहारी वाजपेयी से कहा कि आपकी पार्टी का सूरज पूरी तरह से डूब गया है तब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि हमारे साथ तो महादीपक हैं और जिनके साथ महादीपक हो उनके यहाँ अँधेरा नही हो सकता। डा.महादीपक सिंह शाक्य जनपद एटा से छह बार सांसद बने। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व 98 वर्षीय डा. महादीपक सिंह शाक्य का बीमारी के चलते निधन हो गया था।

रविवार को पूर्व सांसद का शान्ति पाठ का कार्यक्रम था। इसमें सम्मिलित होने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए वहीं शांतिपाठ कार्यक्रम में पूर्व सांसद के चित्र पर पुष्प अर्पण किए।

इस मौके पर जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, भाजपा नेता दिनेश गुप्ता, पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आमोद आर्य, आशीष राजपूत सहित बडी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने श्री मौर्या को बुके भेट कर स्वागत एवं सम्मानित किया।

रिपोर्ट:अनुज प्रताप सिंह

Next Story
Share it