Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

वाराणसी "एक दिन थानेदार" कार्यक्रम के अन्तर्गत थानो में बालिकाओं को बनाया गया एक दिन का थानेदार

वाराणसी  एक दिन थानेदार कार्यक्रम के अन्तर्गत थानो में बालिकाओं को बनाया गया एक दिन का थानेदार
X

वाराणसी

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

आज विश्व बाल दिवस के अवसर पर UNICEF- उत्तर प्रदेश के "एक दिन थानेदार" कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद वाराणसी के विभिन्न थानो में बालिकाओं को बनाया गया एक दिन का थानेदार

विश्व बाल दिवस के अवसर पर UNICEF- उत्तर प्रदेश के "एक दिन थानेदार" कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे "मिशन शक्ति" अभियान के तहत जनपद वाराणसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में आज जनपद के विभिन्न थानों में किशोर लड़कियों को एक दिन का थानेदार बनाया गया। एक दिन के लिए बनाये गये थानेदारों द्वारा थानों पर पुलिस द्वारा किये जाने वाले कार्यो की जानकारी प्राप्त की गयी तथा थाने पर आये हुए आगन्तुकों व फरियादियों को सुना गया व उनकी शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी। साथ ही उनके द्वारा जनशिकायत, जनसुनवाई व "मिशन शक्ति" के अन्तर्गत थानों पर बनाये गये महिला हेल्पडेस्क से सम्बन्धित कार्यो का भी अवलोकन किया गया।

एक दिन थानेदार" कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न थानों में बनायी गयी थाना प्रभारियों का विवरण निम्नवत है-

थाना कोतवाली- श्रेया तिवारी, महिला थाना- कु0 प्रज्ञा सिंह, थाना चौक- खुशी यादव, थाना दशाश्वमेध- आस्था शर्मा, थाना लक्सा- भूमि यादव, थाना चेतगंज- अनामिका, थाना जैतपुरा- श्वेता वर्मा, थाना सिगरा- ग्रेसी सिंह, थाना भेलूपुर- मुस्कान सोनकर, थाना लंका- संगीता, थाना मण्डुआडीह- जीविका, थाना कैण्ट- सोनाली श्रीवास्तव, थाना लालपुर-पाण्डेयपुर- सौम्या पटेल, थाना सारनाथ- कु0 सविता, थाना शिवपुर- साक्षी पाण्डेय, थाना मिर्जामुराद- कु0 जानवी, थाना कपसेठी- साजिदीन, थाना बड़ागांव- प्रीती पटेल, थाना लोहता- अर्चना तिवारी, थाना जंसा- खुशी दुबे, थाना फूलपुर- आयुशी पटेल, थाना सिन्धौरा- पल्लवी, थाना चोलापुर- श्रेया जायसवाल एवं थाना चौबेपुर- जानवी देवी हैं।

Next Story
Share it