बिजली विभाग के अधिकारियों ने मारा छापा, 5 के खिलाफ एफआईआर।

वाराणसी/सेवापुरी
बिजली चोरी करने वालो पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने नकेल कसनी शुरू कर दी। निजीकरण के खिलाफ आंदोलन खत्म होने के बाद से ही पूरा मुहकमा जुट गया है।रविवार को रामेश्वर , बरेमा और खेवली क्षेत्र में चोरी रोकने एवम बकाया वसूली का अभियान चलाया गया।कार्यवाही से हड़कम्प मच गया।
बकायेदारों से 1लाख 15 हजार रुपये की वसूली की गई। 5 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज के साथ साढ़े सात हार्स पावर की चोरी पर लोड बढ़ाया गया। 45 उपभोक्ताओं का चेक करते हुए 15 का लोड बढ़ाया गया। 8 लोगो का मीटर लगाया गया और 6 उपभोक्ताओं का कनेक्शन परिवर्तन किया गया। 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद ,5 उपभोक्ताओं के बिल का सुधार किया गया।
अधिशाषी अभियंता राजेन्द्र पटेल के देखरेख में एसडीओ डी0के0 पांडेय , सहायक अभियंता(मीटर) अरविंद कुमार ,जे एम टी अरविंद कुमार, जेई राजकुमार, जेई महेंद्र जेई हयादीन विश्वकर्मा ,विद्युत कर्मचारी घनश्याम,विनोद पांडेय , जितेंद्र पटेल, किशन कुमार सहित दर्जनों लाइनमैन व कर्मचारी शामिल रहे। बिजली अधिकारियों के अनुसार यह अभियान अनवरत जारी रहेगी। बिजली चोरी रोकने का कार्य प्रमुखता से की जाएगी।
रिपोर्ट:-विनोद कुमार सिंह