Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

नोडल अधिकारी द्वारा "महिला हेल्प डेस्क" का शुभारम्भ किया गया।

नोडल अधिकारी द्वारा महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया गया।
X

वाराणसी

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय वाराणसी


आज दिनांक 17.10.2020 को उ0प्र0 शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु प्रारम्भ किये गये "मिशन शक्ति" अभियान के क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी अमित पाठक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में "महिला हेल्प डेस्क" का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान डॉ0 काजल- नोडल अधिकारी, मिशन निदेशक द्वारा थाना मण्डुवाडीह में बनायी गयी महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया व महिला थाना में बनाई गयी महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ0 काजल द्वारा महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला कर्मचारियों से वार्ता कर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

Next Story
Share it